प्रिय मिथुन, क्या भविष्यवाणी कर रहे है सितारें नए साल में, जानना चाहते है आप?
वार्षिक राशिफल 2022 के माध्यम से आप ये जान सकते है। हम आपके लिए वार्षिक राशिफल 2022 लेकर आए जिसकी भविष्यवाणी हमारे ज्योतिषी ने ग्रह, नक्षत्र की स्थिति एवं 12 राशियों पर प्रभाव की गणना करके की है। आइये जानते है राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन राशिफल 2022 के बारे में।
मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 आपके लिए क्या संकेत दे रहा है?
प्रेम की दृष्टि से मिथुन राशि वालों के लिए साल 2022 कैसा रहने वाला है?
मिथुन राशि वालों के पेशेवर जीवन में साल 2022 कैसा परिणाम लेकर आएगा?
मिथुन जातक वर्ष 2022 में वित्तीय चुनौतियों का सामना करेंगे या धन संचय करने में सफल होंगेहों गे?
साल 2022 में परिवार के सदस्यों के साथ मिथुन जातकों के संबंध कैसे रहेंगे?
क्या कहती है वर्ष 2022 की कुंडल
वर्ष 2022 का जन्म कन्या लग्न ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चि क राशि में हो रहा है। वहीं मिथुन वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, आपके लिए साल 2022 अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और मिथुन राशि वालों पर शनि की ढैय्या चलेगी। जिसकी वजह से व्यापारी वर्ग के लिए यह समय प्रतिकूल रहेगा। फिर 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे, जो मिथुन राशि के दसवें भाव में विराजमान होंगेहों गे, जिसकी वजह से आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और 12 अप्रैल 2022 को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसके फलस्वरूप विदेश से जुड़े कार्य करने वाले व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा। लेकिन विदेश जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए यह उत्तम समय होगा।
13 जुलाई 2022 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेगा, जिसके फलस्वरूप प्रेम विवाह के इच्छुक जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं और प्रेमी जातकों के बीच चल रहा मनमुटाव भी खत्म हो जाएगा। वहीं 12 जुलाई से शनि फिर से वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मिथुन राशि के जातकों को धन संबंधी दिक्कतें आएंगी और अनावश्यक खर्च होगा।
30 अप्रैल 2022 के पहले सूर्यग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सूर्य मिथुन राशि के 11वें भाव में विराजमान होंगेहों गे, जिसके फलस्वरूप आपको अपने बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। फिर 25 अक्टूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य मिथुन राशि के पांचवें भाव में विराजमान हों गेहों गे, जिससे आपको संतान पक्ष की तरफ से चिंता बनी रहेगी। प्रेम के मामले में अलगा व की स्थिति उत्पन्न होगी। वहीं साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि में लगेगा। चंद्रमा मिथुन राशि के छठे भाव में विराजमान होगा, जि सके फलस्वरूप सेहत का ख्याल रखना होगा।
सरकारी कार्य और लोन संबंधी कार्य विलंब होंगे । फिर 8 नवंबर 2022 को दूसरा चंद्रग्रहण मेष राशि में लगेगा, चंद्रमा मिथुन राशि के 11वें भाव में विराजमान होंगे। गोचर की यह स्थिति धन लाभ और पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।
साल 2022 मेंमिथुन राशि के लिए एस्ट्रो टिप
सरस्वती मंत्र का जप करें दिन में 108 बार।
घर से निकलते वक्त मिश्री का टुकड़ा मुंह में रखकर जाएं।
किन्नरों से आशीर्वाद लें। अकौड़े के पौधे के आगे बुधवार के दिन दीपक जलाएं।
शनिवार को शनि मंदिर जाएं और भाग्य को बलवान बनाएं।
वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लिए शुभ रंग
वर्ष 2022 में मिथुन राशि वालों के लिए हरा और सुनहरा रंग शुभ रहेगा।
वर्ष 2022 में मिथुन राशि के लिए शुभ अंक
साल 2022 में मिथुन राशि के लिए 01 और 05 शुभ अंक रहेगा।
प्रेम के मामले में मिथुन राशिफल 2022
प्रेमी मिथुन जातकों के लिए साल 2022 सफलता से भरा हुआ है। उनका प्रेम अब विवाह में बदलने का संकेत दे रहा है। जो जातक अभी तक सिंगल थे उनके जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि वैवाहिक जोड़ों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप वाद-विवाद से बचकर रहें।
करियर के मामले में मिथुन राशिफल 2022
करियर के मोर्चे पर साल 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने के संकेत दे रहा है। लेकिन सतत प्रयास और संयम से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातक समझदारी के साथ व्यापार करें और नौकरीपेशा वालों को अप्रैल से सितंबर के बीच उचित लाभ मिलेगा।
वित्त मामलों में मिथुन राशिफल 2022
वित्त के मामले में वर्ष 2022 मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। बृहस्पति का केंद्र में स्थित रहना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। परंतु सलाह दी जाती है कि सोच-समझकर खर्च करें।
पारिवारिक मामलों में मिथुन राशिफल 2022
पारिवारिक दृष्टि से साल 2022 में मिथुन जातकों को परिवार को भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है जिसके फलस्वरूप परिवार में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
शिक्षा के मामले में मिथुन राशिफल 2022
शिक्षा के मामले में साल 2022 मिथुन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा और आपको आपकी मेहनत का ही फल प्राप्त होगा। जो लोग कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है। कुल मिलाकर मिथुन राशि के लिए नववर्ष 2022 मिला-जुला रहने का संकेत दे रहा है।